नोएडा, अक्टूबर 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के विभिन्न सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति सही न होने के कारण निवासी परेशान हैं। अल्फा-दो में शुक्रवार को घरों में पानी का कम प्रेशर आया। प्रेशर कम होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कत हुई। आरोप है कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। सेक्टर अल्फा-दो में सुबह घरों में पानी का कम प्रेशर आया। लोगों के मोटर चलाने के बाद भी घर की टंकी नहीं भर पाई। ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवासी भारती ने बताया कि पानी का काम इतना प्रेशर कम है कि मोटर चलाने पर भी पानी नहीं आया। बाल्टी भरने में घंटों लग रहे। लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कत हो रही है। पेयजल आपूर्ति सही न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.