प्रयागराज, नवम्बर 13 -- माघ मेला 2026 की तैयारियों को अब तेज कर दिया गया है। मेलाधिकारी ऋषिराज और अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के आने के बाद सभी छह सेक्टरों में प्रभारियों को तैनात करने का काम पूरा कर लिया गया है। इस बार सेक्टर प्रभारी नायब तहसीलदार बनाए गए हैं। इनके ऊपर दो तहसीलदार तैनात किए गए हैं जो इनकी निगरानी करेंगे। सेक्टर एक के प्रभारी इंदू भूषण शर्मा, सेक्टर दो के सुधांशु शेखर, सेक्टर तीन में वैशाली शुक्ला, सेक्टर चार में सत्येश मिश्र, सेक्टर पांच में देवव्रत सिंह, सेक्टर छह में हंसराज और सेक्टर सात का प्रभार भी फिलहाल इंदू भूषण शर्मा को दिया गया है। वहीं, सेक्टर एक, दो, तीन और सात की निगरानी तहसीलदार ऋषि मिश्र व सेक्टर चार, पांच और छह में अभिजीत गौरव निगरानी रखेंगे। प्रत्येक सेक्टर में एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती की गई है। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.