आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़,संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा बुधवार को नौ परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 483 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर लगातार चक्रमण करती रही। पहली पारी की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक हुई। जिले में मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी,सीनियर सेकेंडरी की बुधवार को सख्ती के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी वर्षां अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.