देहरादून, फरवरी 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र में पुरानी कारों के खरीद-बिक्री का कारोबार करने वाले एक व्यापारी से महिंद्रा स्कार्पियो-एन के सौदे में करीब 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी आईडी दिखाकर और खुद को वाहन का असली मालिक बताकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ षडयंत्र और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिमला बाईपास रोड स्थित क्लासिक कार बाजार के संचालक शम्मी अहमद ने तहरीर दी। बताया कि उनकी पहचान रविंद्र कुमार नाम के एजेंट के जरिए कुछ लोगों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को रुद्रपुर निवासी गुरसेवक और विमल बताते हुए सफेद रंग की स्कार्पियो-एन का सौदा 16.10 लाख रुपये में तय किया। भ...