आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़। उप्र मदरसा शक्षिा परिषद की शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 417 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पहली पारी की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हुई। जिले में मदरसा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की शुक्रवार को सख्ती के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी वर्षां अग्रवाल ने बताया कि जिले में सेकेंडरी की नौ परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2325 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1387 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 417 परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.