मथुरा, जनवरी 26 -- मथुरा को जल्द से जल्द क्षय रोग से मुक्त कराने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। ऐसे में अन्य जनपदों से आने वाले रोगी टेंशन दे रहे हैं। यह रोगी मथुरा में टीबी रोगियों की संख्या कम नहीं होने दे रहे हैं। वर्ष 2025 में जनपद में 17 हजार से अधिक क्षय रोगी चिह्नित किए गए, जिनमें आधे से अधिक रोगी अन्य जनपदों से संबंधित हैं। विभागीय टीमें रोगियों के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बदायूं से 1912, अलीगढ़ से 1033, कांशीराम नगर से 734, संभल से 659, एटा से 613, फर्रुखाबाद से 502, हाथरस से 381, फिरोजाबाद से 325, बरेली से 276, आगरा से 272, बुलंदशहर से 271, मैनपुरी से 252, शाहजहांपुर से 229, पलवल से 203, भरतपुर से 179, बीजेआरएम चेस्ट क्लीनिक से 168, फरीदाबाद से 117, मुरैना से 109, गौतमबुद्ध नगर से 77, गाजियाबाद से 60...