जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ स्थित एक आभूषण की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात को सेंध काटकर लगभग 200 ग्राम चांदी की पायल और सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। मेहरांवा निवासी दुकानदार नीरज को मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा। मछली मारने के विवाद में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज मछलीशहर। ताजुद्दीनपुर गांव स्थित पट्टे के तालाब में मछली मारने को लेकर विवाद सामने आया है। मछली पालक संजय पटेल ने तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार रात करीब दस बजे छह लोग तालाब से अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की...