मोतिहारी, दिसम्बर 23 -- घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के गुरमिया पंचायत के छोटका महुआही ग्राम में शिवमंदिर के निकट लवकुश कुमार के घर में सेंध काट कर चोरों ने तकरीबन डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कपड़े चुरा लिये। लवकुश कुमार के अनुसार,चार वर्ष पहले उनकी शादी में मिले गहने घर में ही रखे थे। सुबह में घर में सब कुछ बिखरा व दीवार में सेंध कटा हुआ देखा। हालांकि डायल 112 को फोन कर सूचना दी है लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...