मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- कुण्डवा चैनपुर,निसं। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ हसनपुर गांव में बुधवार रात्री चोरों ने एक साथ पांच घरों में सेध मारकर हजारों की चोरी कर ली। चोरी को इतने शातिर तरीक़े से किया गया कि घर में सोये लोगों तक को घटना का पता नहीं चल पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने रामचन्द्र महतो,अनिल साह,मोहन बैठा, रामएकबाल महतो व रूदल बैठा के घर को निशाना बनाया। रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि घर से तीन मोबाइल,सोने व चांदी का आभूषण व बीस हजार नगद गायब है। अन्य घरों से भी सेंध मारकर नगद व कपडों की चोरी की गयी है। हालांकि अब तक पीडि़तों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...