गढ़वा, जून 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदार परेशान हैं। शनिवार की रात स्थानीय आरके प्लस-टू हाई स्कूल के गेट के समीप मकरी निवासी संजय कुमार के सैलून दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से सेंधमारी कर दुकान के बक्से में रखा हुआ दो हजार नगद समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपति चोरी कर ली। उक्त संबंध में दुकानदार ने थाना में लिखित शिकायत की है। सैलून दुकानदार ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह जब दुकान खोला चोरी की घटना की जानकारी हुई। अंदर रखा सारा सामान गायब था। चोरों ने दुकान में रखा हुआ बैटरी, मिनी होम थियेटर, कीमती सेविंग क्रीम, ट्रिमर सहित बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ दो हजार रुपए नगद चोरी कर ली। संजय ने घटना की जानकारी स्थानीय थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.