बुलंदशहर, फरवरी 24 -- कचहरी रोड स्थित सेंट मोमिना स्कूल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। सघन टीकाकरण अभियान के तहत स्कूल के 455 बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शहरी टीकाकरण प्रभारी डॉ. कमलेन्द्र भारद्वाज के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची। उन्होंने कहा कि मीजल्स (खसरा) और रूबेला जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए बच्चों का समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। जिससे कोई भी बच्चा सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। स्कूल की डायरेक्टर सविता सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.