अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। सेंट मैरी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान यातायात प्रभारी कमलेश कुमार व कुलदीप लवानिया फाउंडेशन के फाउंडर कुलदीप लवानिया मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने छात्रों को स्कूल आते-जाते समय सड़क पर सुरक्षित चलने, वाहन में सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि वे समय पर घर से निकलें ताकि बस पकड़ने के लिए दौड़ना न पड़े। स्कूल द्वारा निर्धारित बस स्टॉप से ही बस में चढ़ें और उतरें, चौराहे या अनधिकृत स्थानों का प्रयोग न करें। टैम्पो और ई-रिक्शा से यात्रा करते समय सावधानी बरतने, हमेशा सुरक्षित स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.