चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- सेंट मैरी स्कूल चक्रधरपुर के कक्षा 5 से 10 तक के छात्र-छात्राएँ पुरी और भुवनेश्वर के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुये। इसे लेकर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों में सुबह से ही उत्साह का मौहाल बना हुआ था। विद्यार्थियों का टीम विद्यालय के निदेशक श्याम लाल महतो, प्रिंसिपल डा. खुशबू कुमारी, वाइस-प्रिंसिपल श्रद्धा जैसवाल के साथ शिक्षक कुंदन,दीपशिखा, सौरव, नीरज, मनीषा सहित कई शामिल है। मौके पर विद्यालय के निदेशक श्याम लाल महतो ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानार्जन का सबसे जीवंत माध्यम है। पुस्तकीय शिक्षा से परे, यह यात्राएँ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और प्रकृति के साक्षात्कार का अवसर प्रदान करती हैं। बच्चे पुरी के लिए रवाना हुये, जहां पुरी बीच और जगन्नाथ मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद छह दिसंबर को भुवनेश्वर पहुंचे...