नैनीताल, फरवरी 13 -- फोटो नैनीताल, संवाददाता। सेंट मैरी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को एआई एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने अत्याधुनिक थ्री-डी प्रिंटर का अनावरण भी किया। प्राचार्या सिस्टर मंजुषा ने बताया कि लैब से विद्यार्थियों को कोडिंग, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन तथा मशीन लर्निंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। साथ ही थ्री-डी प्रिंटर की सुविधा से छात्राएं नवाचारी मॉडल एवं उपयोगी परियोजनाओं का निर्माण कर सकेंगी, जिससे उनकी रचनात्मक सोच एवं तकनीकी दक्षता का विकास होगा। बताया कि एआई एवं रोबोटिक्स लैब की स्थापना तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली कंपनी के सहयोग से की गई है। कंपनी संस्थापक एवं निदेशक अमित कुमार एवं उनकी टीम ने लैब की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। यहां विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर शीबा ...