जामताड़ा, अगस्त 9 -- कुंडहित। कुंडहित मुख्यालय स्थित सेंट माइकल एंग्लो विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई गई सुंदर-सुंदर राखियां विद्यालय लेकर आए और आपस में एक-दूसरे को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द का भाव देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आजाद ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और बच्चों ने गीत, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.