रांची, मार्च 12 -- रांची। न्यू अशोक नगर स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को हर्ष और उल्लास के साथ होली उत्सव मनाया गया। प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगों की खूबसूरत छटा बिखेरी और उत्साहपूर्वक होली खेली। शुरुआत प्राचार्या श्रावणी पांडे समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के ललाट पर गुलाल लगाकर की गई। प्राचार्या ने कहा कि बड़ों का सम्मान करना और उन्हें रंग लगाकर शुभकामनाएं देना हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है, जिसे हमें संजोकर रखना चाहिए। मौके पर निदेशक डॉ दीपक कुमार सिन्हा, अजविया फातिमा, निधि कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रकृति रानी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...