रांची, अगस्त 13 -- रांची। सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां उत्साह और देशभक्ति वातावरण में जारी है। प्री-नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने तिरंगा पंखा, पेपर बटरफ्लाई, बैलून, फूल, टोपी और पेपर बोट जैसे सुंदर क्राफ्ट बनाए। कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों ने तिरंगा पतंग, सैनिकों से जुड़े चित्र और भारत माता की पेंटिंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से 10 के बीच स्वच्छ भारत-हरित भारत, महिला सशक्तिकरण और स्वतंत्रता दिवस पर आधारित पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रचार्या ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का महत्व को बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.