कौशाम्बी, जनवरी 27 -- चरवा के बेरुवा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक रोशन लाल वत्स ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वेलकम सॉन्ग और सरस्वती वंदना के पश्चात बच्चों ने आकर्षक मार्च-पास्ट किया। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने भारत की गौरवशाली विरासत, एकता और अखंडता का सजीव चित्रण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी. डिसूजा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.