बागपत, अगस्त 29 -- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में सेंट फ्रांसिस स्कूल शुक्रवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स वह विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर बिजू टीओआर के नेतृत्व और एएनओ वसु के द्वारा किया गया। इसके उपरांत अनेक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, तथा खो-खो जैसे खेलों को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...