महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के कुकेसर स्थित सेंट पॉल स्कूल में उप प्रधानाचार्य मानव मेहता के नेतृत्व में धूमधाम के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्कूल परिसर में रंगोली बनाई। इसके बाद 251 दीप जलाकर विद्यालय सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में खाने-पीने व मनोरंजन के लिए तरह-तरह का स्टाल लगाया गया। स्टाल में बच्चे जमकर मनोरंजन करते नजर आए। स्कूल परिसर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जहां अभिभावक अपने बच्चों के साथ प्वाइंट पर सेल्फी लेते नजर आए। उप प्रधानाचार्य मानव मेहता ने छात्र-छात्राओं को प्रदूषण रहित दीपावाली मनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उप प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि दीपावली पर पटाखों का अत्यधिक उपयोग हमारे पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.