कानपुर, नवम्बर 20 -- कानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सब-इंस्पेक्टर विकास सिंह ने साइबर अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने सार्वजनिक वाई-फाई, अनजान लिंक्स और थर्ड पार्टी ऐप्स के खतरों के बारे में बताया। छात्राओं को मिशन शक्ति से संबंधित हैंडबिल वितरित किए गए और आपात स्थिति में 112 या 1090 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया के प्रति जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाना था। विशेष रूप से रॉकी एडविन, मरियम मैकार्टिस, फ़लक साइमन, एलेन डिसूज़ा और सिस्टर शिजी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.