कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। सेंट थॉमस चर्च किदवई नगर में क्रिसमस महापर्व की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। बुधवार को ईसाई आगमन काल और क्रिसमस माह के अवसर पर कैरोल सिंगिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर दबौली और गुजैनी के ईसाई परिवारों के करीब 50 बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ गाने, बजाने और डांस के साथ प्रभु यीशु के आने की जानकारी दी। यहां मरियम मैकार्टिस, फादर राजेश साइमन, फादर थॉमस कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...