हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात महेश चन्द्र ने सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल बस संचालकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर बस संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने, ओवरलोडिंग से बचने, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, स्पीड लिमिट का ध्यान रखने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी। बस संचालकों से अपील की गई कि वे न केवल खुद नियमों का पालन करें, बल्कि अपने परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...