बांका, दिसम्बर 15 -- बौंसी, निज संवाददाता। हरिमोहरा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिक उत्सव भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ग्रैंड पेरेंट्स डे रहा, जिसका उद्देश्य समाज में दादा-दादी एवं नाना-नानी के अमूल्य योगदान को सम्मान और श्रद्धा के साथ रेखांकित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटोरिया विधायक पूरन लाल टुडू थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रेव. फादर ब्रेविंथ, प्रिंसिपल, सेंट जोसेफ स्कूल, बांका तथा फादर विंसेंट, प्रिंसिपल, सेंट थॉमस स्कूल, गोड्डा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत नृत्य एवं स्वागत भाषण से हुआ, जिसे आरव झा, पार्थ और सोहानी ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत नर्सरी से कक्षा सात तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दादा-द...