देहरादून, अप्रैल 4 -- सेंट जोसेफ एकेडमी की ओर से सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार से पांचवीं ब्रो एसई कॉफ़ी मेमोरियल इंटर स्कूल ओपन टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो गया। जिसमें पहले दिन अंडर 14 ब्वाएज युगल का खिताब सेंट जोसेफ एकेडमी ने वेल्हम ब्वाएज को हराकर जीता। टूर्नामेंट के शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल रेव ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ और एकेडमी के डायरेक्टर राजीव यादव ने किया। इस अवसर पर ब्रदर जोसेफ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया। राजीव यादव ने बताया कि इस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में चौदह से अधिक स्कूलों के 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें मुख्य रूप से सेंट जोसेफ एकेडमी, दून इंटरनेशनल रिवरसाइड, वेल्हम बॉयज स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, कसीगा स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, सेंट पैट्रिक स्कूल, सेंट ऐन मैरी स्कूल शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.