गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कैथोलिक ईसाई समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु एवं आध्यात्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर सेंट जोसेफ कैथेड्रल में मंगलवार को एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें धर्म-बहनों, पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस सभा का नेतृत्व गोरखपुर धर्मप्रांत के चांसलर फादर राजेश एवं पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंटनी ने किया। पोप फ्रांसिस वर्ष 2013 में 266वें पोप के रूप में निर्वाचित हुए थे और उनका जीवन सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का प्रतीक रहा। उनके सम्मान में पोप झंडा झुका दिया गया। उन्होंने कहा था कि दूसरों के लिए जीना ही प्रकृति का नियम है। हम सब एक-दूसरे की मदद के लिए बने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.