देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून। सेंट जोजेफ्स एकेडमी में यूकेजी की ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुक्रवार को आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों और मुस्कुराते चेहरों के साथ मंच पर कदम रखा और समारोह स्थल को उत्साह से भर दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हर बच्चा खास है और उनका हर कदम मायने रखता है। जिस तरह का उत्साह उनमें दिख रहा है, यही उत्साह उन्हें जीवन में ऊंचाइयां छूने में मदद करेगा। कहा कि सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता और खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का हिस्सा हैं। उन्हें हमेशा अवसर दें। बच्चों ने कैटरपिलर से तितली बनने की कहानी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। इसके अलावा गीत और कविताओं के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह का समापन प्रधानाचार्य जोसेफ़ एम जोसेफ़ ने ...