जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। जुगसलाई के सेंट जॉन स्कूल के बूथ पर रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट विक्की को लेकर हंगामा हो गया। नौसिन खान के समर्थकों ने पहले विक्की को बूथ से बाहर निकाल दिया और पुलिस कर्मियों के सामने मारपीट की। खान के समर्थकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। विक्की के साथ मारपीट का विरोध करने पर दो एन युवक को भी खान के समर्थकों ने जख्मी कर दिया। सूचना पाकर गुड्डू सिंह कन्हैया सिंह सुबोध झा समेत कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और पोलिंग एजेंट से मारपीट पर विरोध जताया है। डीएसपी विधि व्यवस्था भी मौके पर पहुंचे थे। जिनके समक्ष लोगों ने बूथ कैंसिल करने की मांग रखी है लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर रिंकू सिंह के साथ दर्जनों महिलाएं सेंट जॉन स्कूल परिसर में धरना पर बैठ गई। फिलहाल माहौल शांत करने के लिए पुलिस थाना चली गई लेकि...