जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- सेंट जॉन्स हाई स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यंग इंडियन के माध्यम से डॉ. प्रियांका और उनकी अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा एक भव्य नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा प्री प्राइमरी से दसवीं तक के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों की दंत जांच की गई।शिविर की शुरुआत में डॉ. प्रियांका ने अपने उद्बोधन में बताया कि बच्चों की मुस्कान न केवल उनके आत्मविश्वास का प्रतीक होती है, बल्कि उनके सम्पूर्ण स्वास्थ्य का भी आधार है। दांतों की सही देखभाल बचपन से ही शुरू होनी चाहिए, ताकि आगे चलकर गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.