रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- खटीमा, संवाददाता। सेंट जेवियर सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर फ्रांसिस पिंटो, प्रबंधक रेव, फादर पीटर मालिथारा और प्रधानाचार्या सिस्टर थेरेसा एंटनी के मार्गदर्शन में हुआ। शुरुआत प्रार्थना और क्रिसमस संदेश के साथ की गई, जिसमें प्रेम, शांति, सेवा और भाईचारे के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने मधुर कैरोल गायन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा परिसर आनंद और भक्ति से सराबोर हो गया। साथ ही शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनके समर्पण, परिश्रम और योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि फादर फ्रांसिस पिंटो ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.