लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के पहाड़पुरी रोड स्थित सेंट जेवियर अकादमी में बुधवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शामिल थे। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान और विषयगत समझ को परखना है। परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिक्षक एवं परीक्षा पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा कक्षों में लगातार निगरानी की गई। विद्यालय के फादर सुशील तिग्गा ने बत...