देवघर, फरवरी 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। संत जेवियर्स हाई स्कूल देवघर के दो छात्रों ने जेईई मेन में सफलता पाई है। 17 फरवरी 2026 को जेईई मेन के परिणाम में संत जेवियर्स हाई स्कूल देवघर के दो छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस बात की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ.एके सिंह ने कहा कि जेईई मेन में विद्यालय के छात्र अमन ने 94 प्रतिशत तथा किसलय देव ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कहा कि गत 23 जनवरी 2026 को जेईई मेन की परीक्षा संपन्न हुई थी। इसे लेकर विद्यालय के प्राचार्य ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं संत जेवियर्स हाई स्कूल के सचिव संजीत राय ने सफल छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वचन दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.