किशनगंज, जनवरी 5 -- किशनगंज। संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा सोमवार को सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, किशनगंज में ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन - फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया" योजना, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के पैनल अधिवक्ता संगीता मानव, औषधि निरीक्षक राज रंजन, प्रिंसिपल सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, किशनगंज अजय केरकेट्टा; जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा के साथ -साथ अन्य शिक्षक आदि उपस्थित थे। इस कर्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच नशीली दवाओं के दुरुपयोग नशीली ...