मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- कस्बे के पड़ाव चौक स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में फेरवल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा बारह के छात्र-छात्राओं को रंगारंग प्रस्तुति के बीच विदाई दी गई। कस्बे के पड़ाव चौक स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सजी वर्गिस ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कक्षा बारह की छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य करते हुए सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत जबरदस्त डांस से हुई, जिसमें ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों ने अनेक गीतों पर नृत्य किया। बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए अलग-अलग गेम और टास्क दिया गया, जिसमें मिस्टर फेरवल आरनव चौधरी, मिस फेरवल दृष्टि चौधरी, मिस्टर जेवियर आरनव कार्नवाल और मिस जेवियर निषि गोॅवर चुना गया। प्रधानाचार्य सजी वर्गिस ने सभ...