मेरठ, फरवरी 16 -- सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार रात वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसकी थीम इंटरलेक्ट टू इंटेलीजेंस नया भारत रही जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच और आधुनिक भारत के निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विशाल जैन चेयरमैन नगीन ग्रुप ऑफ स्कूल, विद्यालय डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा आदि ने किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से नया भारत की परिकल्पना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा...