धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद। सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर सदन विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। छठी से आठ कक्षा में फ्रेटरनिटी सदन को प्रथम तथा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए जस्टिस सदन को प्रथम स्थान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...