बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- बरौनी। सेंट जूड्स विद्यालय में शनिवार को इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों हाउस सोलारियस, एस्ट्रेयस, लूनारियस व नेबुला के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पूरे जोश, समर्पण व अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। मौके पर चेयरमैन शंकर कुमार, प्रबंध निदेशक ओम नारायण, एकेडमिक डायरेक्टर व राहुल कुमार, प्राचार्य संतोष पांडेय ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता, उपविजेता टीमों, कोचों, रेफरीज़, शिक्षकों, अभिभावकों व पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...