वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। सेंट जांस स्कूल बरेका में शुक्रवार को हर वर्ष की तरह विशिष्ट प्रतिभावान बच्चों के लिए खेलकूद और मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बनारस के अलावा मऊ, चंदौली, गाजीपुर की संस्थाओं और लगभग चार हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर यूजीन जोसेफ ने किया। इसके बाद विशिष्ट प्रतिभावानों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, भक्ति गीत, नृत्य, नाटक, कला आदि का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि ने विशिष्ट प्रतिभावानों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया। इस दौरान खेलकूद में 100 मीटर, 500 मीटर दौड़, शार्ट पुट, आलू में पिन चुभोना, गुब्बारा फोड़ना, चम्मच दौड़ आदि खेलों का आयोजन हुआ। नववाणी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...