मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- शाहपुर स्थित सेंट चावला स्कूल में स्पेक्ट्रम थीम पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीयों व भारतीय संस्कृति के भिन्न-भिन्न रंगों को दर्शाने वाली रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। मंगलवार को सेंट चावला स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि फादर डेविस वरियालियन, प्रबंधक महोदय फादर जार्ज, फादर थॉमसन द प्रिंसिपल ऑफ़ सेंट थॉमस स्कूल खतौली, करणवीर प्रधान शोरम, श्याम किशोर पंडित, डॉ अनुपम सैनी, डा. गौरव सैनी आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के नन्हे सितारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जीवंत बना दिया। अंत में बैंड धुन पर बैंड धुन पर क्रिसमस कामना व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.