प्रयागराज, जनवरी 2 -- सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के तीन दिनी वार्षिकोत्सव 'मंशा' का शुभारंभ शुक्रवार को प्री प्राइमरी स्कूल बेली (डिवाइन स्पार्क) में हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. सुधा प्रकाश रहीं। छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत व नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। संचालन अशांगिनी आनंद व अलीशा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.