आगरा, जुलाई 31 -- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार से एकलव्य स्टेडियम में खेल मासोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन जूनियर जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। लगातार बारिश के चलते उद्घाटन समारोह को टाल दिया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पहले दिन बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में बालक वर्ग की 16 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। पहले मैच में यूनिट-1 ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को 28-02 से, दूसरे मैच में बलूनी पब्लिक स्कूल ने शारदा वर्ल्ड स्कूल को 15-11 से हराया। तीसरे मैच में गायत्री पब्लिक स्कूल ने केन्द्रीय विद्यालय नं.-1 को 15-11 से हरा जीत दर्ज की। चौथे मैच में सेंट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल ने सरस्वती स्कूल को 19-04 से, पांचवें मैच में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने जॉन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.