बाराबंकी, दिसम्बर 2 -- बाराबंकी। सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ डायसिस के विशप रेवरेन्ड फादर जेराल्ड जॉन मेथाइस व रेवरेन्ड फादर डेनिस नरेश लोबो उपस्थित रहे। स्वागत की शुरुआत विद्यालय बैंड की सुमधुर धुनों और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-नृत्य से हुई। शिक्षिका तबस्सुम फातिमा ने मुख्य अतिथि का मधुर अभिभाषण द्वारा स्वागत किया। प्रधानाचार्य फादर प्रकाश सोरेंग ने विद्यालय के सत्र 2025-26 की प्रगति और उपलब्धियों को अपने भाषण में साझा किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यालय का ध्वज फहराया। हेडगर्ल और हेडब्वॉय के नेतृत्व में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत कर उत्साह बढ़ाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दुल्हा-दुल्हन रेस...