गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज की स्थापना सप्ताह समारोह की शुरुआत बुधवार से की जाएगी। इस मौके पर अलग-अलग दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। मीडिया प्रभारी प्रो. सुशील कुमार राय ने बताया कि चार फरवरी को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, पांच फरवरी को पोस्टर पेटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता नौ फरवरी को एकल अभिनय प्रतियोगिता, 10 फरवरी को एकल गायन प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक विद्यार्थी सम्बंधित समन्वयक/सहसमन्वयक से सम्पर्क कर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करा सकते हैं। 13 फरवरी को वार्षिक समारोह तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.