बागपत, फरवरी 4 -- सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जयपुर शहर की विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। जिसमें छात्रों ने दर्शनीय स्थलों से सर्वांगीण विकास व सांस्कृतिक परम्पराओं का अवलोकन किया। शिक्षकों ने आपसी सहयोग व तालमेल का ज्ञान दिया। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में जयपुर के ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों आमेर फोर्ट, जल महल, सिटी पेलेस, जंतर मंतर, हवा महल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, बिरला मंदिर व सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। अनुशासन, आपसी सहयोग व तालमेल का अनुभव प्राप्त किया। शिक्षको के मार्गदर्शन में छात्रों को प्रत्येक पर्यटन स्थल की ऐतिहासिक व शैक्षणिक जानकारी प्रदान की गई। जयपुर शैक्षणिक भ्रमण यात्रा पूर्णतया सुरक्षित, ज्ञानवर्धक एवं यादगार रही। इस दौरान सनोज, मनोज, दीपक, आदित्य, हनीत, ज्योति, निधि, सुम...