बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- नगर के सेंट आरजे स्कूल में सोमवार को दशहरा पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रामायण की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने रामायण की प्रस्तुति दी और सुंदर लीला का मंचन किया। विद्यालय के संस्थापक नन्द कुमार शर्मा ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है। भगवान श्रीराम ने रावण व राक्षसों का वध कर संसार को एक संदेश दिया है। विद्यालय में बच्चों द्वारा रावण के पुतले का दहन किया। भगवान श्रीराम के तीर चलाते ही रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। विद्यालय के निदेशक अभिषेक पचौरी, सौरभ पचौरी व प्रधानाचार्य डा. एसपी ओझा ने छात्र-छात्राओं को दशहरा पर्व के बारे में बताया। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर अर्पित अग्रवाल, रेखा शर्मा, डा. इकबाल खान सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.