कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक महिला का बैग चोरी हो गया, जिसमें 25 सौ रुपये नकद, पासपोर्ट, मोबाइल, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे। महिला लखनऊ से आई थी और उसे दिल्ली जाना था। उसने जीआरपी में तहरीर दी है। लखनऊ के चिनहट, कांशीराम कॉलोनी निवासी राजदा ने ने बताया कि वह बुधवार सुबह कानपुर आई थी। यहां से दिल्ली होते हुए उसे अजमेर जाना था। प्लेटफार्म नंबर-1 कालका मेल का इंतजार कर रही थी। उनके पास बैग व अन्य सामान रखा था। कुछ देर बाद देखा तो बैग गायब था। उसने सऊदी अरब में मक्का-मदीना जाने की उमरा करने को यात्रा करने के लिए पासपोर्ट बनवाया था, वह भी चोरी हो गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...