कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने कानपुर से होकर दो वनवे विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष अनारक्षित ट्रेनें सोलापुर और बेंगलुरू कैंट के लिए चलेंगी। ट्रेन नंबर 04002 कानपुर सेंट्रल-शोलापुर वनवे ट्रेन दो फरवरी सोमवार और 04005 कानपुर सेंट्रल-बेंगलुरू कैंट भी इसी दिन चलेगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04002 कानपुर सेंट्रल -शोलापुर वनवे अनारक्षित विशेष ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:20 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन मंगलवार दोपहर 12:30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। इसमें एसएलआर/डी के दो, स्लीपर के पांच और सामान्य के दस सहित कुल 17 कोच होंगे। इसी तरह 04005 कानपुर सेंट्रल-बेंगलुरू कैंट कानपुर सेंट्रल से 15:10 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए यह तीसरे दिन बुधवा...