धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों के रेडियोलॉजी सेंटर को अब सेंट्रल रेडियोलॉजी हब से जोड़ा जाएगा। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षक और सिविल सर्जनों को स्पष्ट निर्देश दिया है। 15 दिनों में अस्पतालों को हब से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सेंट्रल रेडियोलॉजी हब रांची के सदर अस्पताल में स्थापित किया गया है, जहां से विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट पूरे राज्य के मरीजों की जांच रिपोर्ट का डिजिटल मूल्यांकन करेंगे। हब से जुड़ने के बाद एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच की रिपोर्ट अब एक केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से तैयार की जाएगी। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और धनबाद सदर अस्पताल में नई ...