नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सेंट्रल रिज क्षेत्र में पेड़ काटने के लगे आरोपों से सेना ने साफ इनकार कर दिया है। सेना ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष यह स्वीकार किया है कि क्षेत्र में मौजूद कुछ सूखे और गिरे हुए पेड़ों की सफाई से पहले दिल्ली के वन विभाग से अनुमति लेने में चूक हुई है। लेकिन यह भी दावा किया है कि इस काम के पीछे की उनकी मंशा बुरी नहीं थी। सेना ने एनजीटी से कहा कि यह जमीन बी स्कवाड्रन, 61 कैवेलरी के पास है। यह यूनिट दिल्ली मुख्यालय के अंतर्गत काम करती है। यहां पेड़ काटने की बजाय यूनिट की ओर से साल 2021 के बाद से नियोजित वनीकरण अभियान चलाया जा रहा है। 22 हजार पेड़ लगाए गए हैं, जो अब पूरी तरह से विकसित हो चुके हैं। साथ ही कहा कि आठ हेक्टेयर से अधिक जमीन पर यूनिट ने अतिरिक्त 20 हजार स्वदेशी पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.