रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पुराने कैंपस में जल्द ही मेडिकल यूनिवर्सिटी की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को उक्त परिसर का निरीक्षण करने के बाद इसकी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को विभागीय अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, अवर सचिव अजय कुमार सिंह, निदेशक प्रमुख डॉ सान्याल व सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के साथ उक्त परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत परिसर को मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्थाई संचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। मंत्री ने कहा कि यह कदम राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह मेडिकल यूनिवर्सिटी झारखंड स्टेट मेडिकल यूनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.